होटल प्रबंधन संस्थान, तारातला, कोलकाता के नवाचार एवं संवर्धन प्रकोष्ठ की स्थापना वर्ष 2024 में छात्रों के मध्य नवाचार तथा उद्यमिता उत्कृष्ठता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई। यह प्रकोष्ठ आतिथ्य क्षेत्र में उभरते हुए उद्यमियों को विकसित करने हेतु विभिन्न कार्यशालाओं, विचार-मंथन कार्यक्रमों तथा क्षेत्रीय भ्रमनों का आयोजन करता है। साथ ही पेटेंट और प्रतिलिप्याधिकार के आवेदन सहित बैद्धिक संपदा के विकास को बढ़ावा देने में भी सक्रिय रूप से संलग्न है।
संस्थान ने अनेक सफल उद्यमियों को तैयार किया है, और आज के समय में आतिथ्य शिक्षा नवाचार, उद्यमिता तथा रणनीतिक साझेदारी निर्माण के व्यापक अवसर प्रदान करती है। नवाचार एवं संवर्धन प्रकोष्ठ सृजनात्मकता से परिपूर्ण एक गतिशील वातावरण निर्मित करने का प्रयास करता है तथा शिक्षाविदों और उद्योग जगत के मध्य एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाता है। इसका उद्देश्य वर्ष भर विचार-मंथन कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से छात्रों में नवोन्मेषी सोच का विकास करना है, ताकि वे अपने विचारों को प्रभावशाली उद्यमों में परिवर्तित करने में सक्षम बन सकें।




