आईएचएम कोलकाता होटलों, रेस्तरांनो तथा आतिथ्य क्षेत्र के पेशेवरों के लिए व्यावसायिक शुल्क के आधार पर विविध विशिष्ट प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्यक्रम प्रदान करता है। ये कार्यक्रम कौशल प्रमाणन, संचालन उतकृष्टता, सेवा मानकों तथा विभिन्न आतिथ्य विभागों में व्यावसायिक विकास पर केंद्रित हैं। उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के कौशल उन्नयन, संगठनात्मक विकास तथा अतिथि संतुष्टि के वृद्धि में सहायक हैं। हमारे विशेषज्ञों द्वारा संचालित कार्यक्रम व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्योग की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का समन्वय करते हुए आतिथ्य सेवाओं के समग्र प्रदर्शन को सुदृढ़ बनाते हैं।
- खाद्य उत्पादन में कौशल प्रमाणन पाठ्यक्रम
- खाद्य एवं पेय सेवा में कौशल प्रमाणन पाठ्यक्रम
- बेकरी एवं पैटिसरी में कौशल प्रमाणन पाठ्यक्रम
- हाउसकिपिंग में कौशल प्रमाणन पाठ्यक्रम
- एचआरएसीसी दिशानिर्देशों के अनुसार होटलों के स्टार वर्गीकरण हेतु लेखा एवं परामर्श
- होटलों और रेस्तरां के उन्नयन के लिए सेवा मानक लेखा और प्रशिक्षण आवश्यकता विश्लेषण (टीएनए)
- होटलों एवं रेस्तरां कर्मचारियों के लिए अनुकूलित कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम (खाद्य, बेकरी, खाद्य एवं पेय सेवा, कक्ष प्रभाग)
- आतिथ्य पेशेवरों के लिए साज-सज्जा एवं सौम्य कौशल प्रशिक्षण
- आतिथ्य पेशेवरों के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण
- आतिथ्य पेशेवरों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण
- कार्यस्थल पर व्यवहार, उत्पादकता, तनाव प्रबंधन और विक्रय कौशल पर प्रशिक्षण
- प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम
- संगठनों के लिए अनुकूलित एवं विशेष रूप से तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रम